जम्मू-कश्मीर के पूर्व एलजी मुर्मू ने सीएजी के तौर पर कार्यभार संभाला


News by Rajdhani Evening News // Published on :8 Aug,2020



नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीरके पूर्व एलजी मुर्मू ने सीएजी के तौर पर कार्यभार संभाला

नई दिल्ली।गिरिश चंद्र मुर्मू शनिवार को देश के नए सीएजी के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथकोविंद ने जीसी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन में उनको पद की शपथ दिलाई। मुर्मू वर्तमानमें जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर थे। अब उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोजसिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है।

पद की शपथलेने के बाद वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलिअर्पित की। सीएजी एक संवैधानिक पद है, इसीलिए उसे खाली नहीं छोड़ा जा सकता। राजीव महर्षिआज ही इस पद से रिटायर हुए हैं।

गिरिश चंद्रमुर्मू ने राजीव महर्षि की जगह ली है। महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कॉडर के आईएएस अधिकारीहैं। मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अचानक बुधवार को जम्मू-कश्मीरके उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू को अक्टूबर, 2019 उपराज्यपाल नियुक्तकिया गया था। बता दें कि बुधवार यानी पांच अगस्त को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीरको विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त किए जानेका एक साल पूरा हुआ था।

गिरिश चंद्रमुर्मू 1985 बैच के गुजरात कॉडर के आईएएस ऑफिसर हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्रीथे, तब इन्हें प्रिंसिपल सेक्रेटरी चुना गया था। कैग की नियुक्ति छह साल के लिए याफिर 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इसमें से जो भी पहले हो, तक होती है।